हमीरपुर लोकसभा के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में उनके निवास स्थान पर नम्होल वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुरभि ठाकुर ने भाजपा नेता रोशन ठाकुर के साथ की मुलाकात। सांसद के साथ सुरभि ठाकुर ने विकास कार्य पर चर्चा की अपने जिला परिषद वार्ड की सोलाधा ITI में पंप ओपरेटर सिलाई कढ़ाई मैकेनिकल ट्रेड बढ़ाने वभवन निर्माण की मांग रखी। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग में DMFT फंड बिलासपुर जिले की प्रभावित पंचायतों में खर्च हो इसके लिए विस्तृत चर्चा की। सुरभि ठाकुर ने अपने वार्ड की ओर भी समस्याओं के बारे चर्चा की अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया कि आपकी मांगों पर विचार कर संबंधित विभागों से चर्चा कर निजात दिलाई जाएगी।