Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

गम्हरिया में शहीद रतिलाल महतो को श्रद्धांजलि, केपी सोरेन बोले– उनके आदर्शों और बलिदान को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां): झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं प्रख्यात मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो का 27वां शहादत दिवस सोमवार को गम्हरिया प्रखंड के ऊपरबेड़ा स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में झामुमो नेता केपी सोरेन सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, मजदूर संगठनों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर झामुमो नेता केपी सोरेन ने कहा कि आज का दिन पूरे झारखंड के लिए व्यथित करने वाला दिन है। उन्होंने कहा कि शहीद रतिलाल महतो ने झारखंड की धरती, मजदूरों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के प्रति पूरा झारखंड सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि आज केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन नहीं, बल्कि शहीद रतिलाल महतो के आदर्शों, विचारों और संघर्ष को अपने जीवन में आत्मसात करने का दिन है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज, मजदूरों और झारखंड के विकास के लिए हमेशा आगे रहें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। केपी सोरेन ने कहा कि शहीद रतिलाल महतो ने जीवनभर मजदूरों की आवाज को बुलंद किया और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। आज भी श्रमिकों के हितों की रक्षा, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए उसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे शहीद रतिलाल महतो के परिजनों से मुलाकात करेंगे और मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी शहीद रतिलाल महतो के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक योगदान और झारखंड आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। सभी ने उनके अधूरे सपनों को साकार करने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मजदूर संगठन के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने शहीद रतिलाल महतो को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। #Gamharia #SeraikelaKharsawan #RatilalMahato #ShaheedRatilalMahato #KPSoren #Jharkhand #JharkhandMovement #JMM #Tribute #MartyrsDay #LabourLeader #WorkersRights #Uparbeda #Kolhan #JharkhandNews #GamhariaNews #SeraikelaNews #ChhotanagpurLive

MORE NEWS