Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

सावन की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला ! 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा, समस्तीपुर–सीतामढ़ी रूट के यात्रियों को राहत। सावन के महीने में यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे समस्तीपुर, झंझारपुर, सकरी और सीतामढ़ी रूट पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सुविधा होगी। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चन्द्र और सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने दी है. उन्होंने बताया कि इन सभी स्पेशल ट्रेनों के समय, ठहराव, रूट और कोच कंपोजिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सावन और आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले भारतीय रेलवे (IRCTC) के आधिकारिक माध्यमों से अपनी सीटों और आरक्षण की स्थिति अवश्य जांच लें। ट्रेनों की लिस्ट : आनंद विहार - लौकहा बाजार स्पेशल (04014): यह ट्रेन अब 13 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलाई जाएगी। लौकहा बाजार - आनंद विहार स्पेशल (04013): वापसी में यह ट्रेन अब 18 अगस्त 2026 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। सहरसा - पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (05506): इस ट्रेन की परिचालन अवधि को 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है, जो प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। पूर्णिया कोर्ट - सहरसा स्पेशल (05505): यह ट्रेन अब 3 अगस्त 2026 तक हर सोमवार और बुधवार को पटरी पर दौड़ेगी। रक्सौल - नरकटियागंज स्पेशल (05543/05544): गाड़ी संख्या 05543 और 05544 का परिचालन अब 26 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। ये ट्रेनें हर गुरुवार और शनिवार को अपने पुराने समय पर ही चलेंगी। #SamastipurNews #samastipurraildivision #RailNews

Samastipur, Samastipur | Jul 18, 2026

MORE NEWS