अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
#सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।
क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कच्चापुल मछली बाजार निवासी रोहित उर्फ मारूति पुत्र स्व. रामू को दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त रोहित एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व से ही चोरी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट और एनडीपीएस जैसी गंभीर धाराओं में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय चालान कर दिया।
#Sitapur #SitapurPolice #SitapurNews #सीतापुरपुलिस #UPPolice #UPPoliceInAction