गोपालगंज में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। एसपी विनय तिवारी ने शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके योगदान और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का साहस हमेशा याद किया जाएगा।
#Gopalganj #GopalganjPolice #PoliceMemorialDay #VinayTiwari #PoliceMartyrs #AwaazTimes