
मोतिहारी का लाल निकला पाकिस्तानी जासूस! देशभक्त पिता के फौजी बेटे ने की देश से गद्दारी, असम में गिरफ्तार।
असम पुलिस की STF ने मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अभिषेक पर भारत की सुरक्षा से जुड़ी बेहद गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को भेजने का संगीन आरोप है।
💔 सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात:
अभिषेक एक ऐसे परिवार से आता है जिसका रग-रग में देशभक्ति है! उसके पिता भारतीय सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं और बड़ा भाई भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुका है। जिस पिता ने उम्र भर सरहद पर देश की रक्षा की, उसी के बेटे ने चंद पैसों के लिए देश से गद्दारी कर दी!
🔎 ATS पहुंची मोतिहारी:
अभिषेक मूल रूप से राजेपुर थाना क्षेत्र के सेमराहां गांव का रहने वाला है (हालांकि अब परिवार मुजफ्फरपुर रहता है)। मामले की भनक लगते ही पटना से बिहार ATS की टीम सेमराहां गांव पहुंच गई है और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आरोपी से पूछताछ कर इसका पूरा नेटवर्क खंगाल रही है।
#Motihari #BiharATS #IndianArmy #ISI #PakistanSpy