
सोरों में भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे
नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया बोले— प्रकृति संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी, पौधों की देखभाल का भी लें संकल्प
सोरों (कासगंज), 12 जुलाई 2026। माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल सोरों द्वारा रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राजवीर सिंह भल्ला, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया, संपूर्णानंद भारद्वाज, आशुतोष त्रिवेदी, नानक चंद्र गुप्ता, मुकेश राजपूत, अतुल गुप्ता, विजय गोस्वामी, राहुल यदुवंशी, विष्णुकांत तिवारी, सभासद रिंकू पचौरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। यदि समाज का हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़ेगा तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण का अमूल्य उपहार मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। #बीजेपी