पांकी में डॉ. बिरेन्द्र का क्लिनिक सील, हर्ष की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
*पांकी (पलामू)।* गजबोर स्थित डॉ. वीरेंद्र कुमार के निजी क्लीनिक को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया।
सोमवार को पांकी बस्ती निवासी अमित कुमार के 7 वर्षीय बेटे _हर्ष कुमार_ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप डॉक्टर के बजाय कंपाउंडर इलाज कर रहा था और लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई।
Panki, Palamu | Jul 16, 2026