#बूथ सशक्तिकरण से होगी #भारतीय जनता पार्टी की जीत #कार्यकर्ता ही हैं पार्टी की रीढ
#गजा (टिहरी) बूथ सशक्तिकरण से ही आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी, भाजपा अपने मूल मंत्र ' सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ' के साथ काम करती है, राष्ट्र प्रथम की भावना से ही राष्ट्र हित सर्वोपरि है। यह बात जिला स्तरीय बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन नई टिहरी में प्रतिभाग करने के बाद गजा लौटने पर #भाजपा जिलामंत्री #मीना खाती ने कही।
#उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है, कहा कि जिला स्तरीय बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई है। बूथ मजबूत होगा तो संगठन को मजबूती मिलेगी और चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा, विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहना है, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना ही संगठन का लक्ष्य है, जिला स्तरीय बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है, 'अपना बूथ, सबसे मजबूत ' के लक्ष्य को लेकर बूथों के अध्यक्षों के साथ मंडल स्तर पर सभी की बैठकें आयोजित की जायेंगी।