मऊगंज में जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब! कलेक्ट्रेट सभागार में आज कुल 72 आवेदन आए।
अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय ने एक-एक कर सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए।
चंदेह की बतसिया गौतम का कच्चा मकान बारिश में गिरा - तत्काल मौका मुआयना के आदेश। तो वहीं रकरी, दुगमा और कनकेसरा गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा और जल निकासी की शिकायत पर राजस्व अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई को कहा।
अपर कलेक्टर ने साफ कहा - जनसुनवाई शासन और जनता के बीच सीधा संवाद है, लापरवाही नहीं चलेगी। हर आवेदक को कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।
Hashtags
#SidhiMedia24 #MauganjNews #Mauganj #Jansunwai #CollectorMauganj