सुभाष चौक विकास समिति ने मुख्य मार्गों पर लगाए छायादार पेड़
चूरू एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सुभाष चौक विकास समिति के तत्वाधान में शनिवार को राजेंद्र ठठेरा के नेतृत्व में चूरू चौपाटी सहित मुख्य सड़क के किनारे छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर दिनेश कुमार शर्मा, सुनील सैनी, मंगतुराम चोटिया, सोमप्रकाश चंदेल, श्योराजपाल भाटी, मुकेश सैनी, दीनदयाल शर्मा सहित धोली सती दादी मंदिर से निकलने वाली प्रभात फेरी की महिला मंडल ने भागीदारी निभाई वृक्षों के रखरखाव के लिए लोहे की जाली, ट्री गार्ड पवन कुमार भालेरीवाला व गौरव भालेरीवाला ने प्रदान किया समिति ने आमजन से छायादार वृक्ष लगाने का आह्वान किया। #सुभाषचौकविकाससमितिचुरु #follower
#nonfollowers #everyone @topfans Deepak Saini
Churu, Churu | Jul 25, 2026