नगर पालिका परिषद चंदौसी की अध्यक्ष लता वार्ष्णेय द्वारा नगर क्षेत्र चंदौसी की प्रकाश व्यवस्था को सुन्दर बनाए रखे जाने हेतु भगत सिंह मूर्ति से कचहरी एवं भगत सिंह मूर्ति से स्टेशन तक डेकोरेटिव पोल की लाइटों का उद्घाटन किया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले भी कई मार्गों पर डेकोरेशन पोल की लाइट चालू की गई है और आज भगत सिंह मूर्ति से कचहरी एवं भगत सिंह मूर्ति से स्टेशन रोड पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने हेतु डेकोरेटिव पोल एवं लाइट लगाई गई है, जिससे रात्रि के समय राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए कठिनाइयों का सामना न करना पड़े एवं क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। इस मौके पर सभासद गणों में विक्की प्रजापति,उमा श्रीवास्तव, एडवोकेट बाबूलाल ,अंशुल कुमार,हर्ष अरोरा , राजस्व निरीक्षक सचिन सक्सेना, प्रकाश लिपिक चंद्रमोहन, ब्रजवाला वार्ष्णेय, मुकुल शर्मा, क्षितिज गुप्ता,मुकेश गुप्ता,सुमित गुप्ता, मनोज ,पंकज चौधरी आदि शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।