#कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके क्या खुद को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बराबर समझने लगे हैं? यह बड़ा सवाल पूर्व विदेश सचिव और दिग्गज एक्सपर्ट कंवल सिब्बल ने उठाया है। दरअसल, अभिजीत दिपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि वे अपने स्कॉलरशिप के दस्तावेज दिखाने के लिए तैयार हैं और इसी के साथ वे पीएम मोदी से भी अपनी डिग्री दिखाने का अनुरोध करते हैं।
दिपके के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व वरिष्ठ राजनयिक कंवल सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर वीडियो शेयर कर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि हो सकता है यह छोटा सा वीडियो पूरा सच न दिखाए, लेकिन इससे साफ जाहिर होता है कि दिपके खुद को देश के प्रधानमंत्री के समकक्ष और उनका प्रतिद्वंद्वी मान बैठे हैं। पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल उठाकर खुद से तुलना करने के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
#AbhijitDipke #KanwalSibal #PMModi #NarendraModi #PoliticsNews
Gormi, Bhind | Aug 5, 2026