Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

सिरसा MLA गोकुल सेतिया और JE की ऑडियो वायरल:कॉलोनी में बिजली की समस्या थी, आरोप-फोन पर बदतमीजी की, बोले-सारी फील करूंगा.... सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया और बिजली निगम के एक जेई की ऑडियो वायरल हो रही है। ऑडियो में विधायक गोकुल सेतिया जेई से कह रहे हैं कि आप लोगों से बड़ी बदतमीजी से बात करते हो और किसी का फोन नहीं उठाते। अगर कहो तो इसकी रिकॉर्डिंग मंगवाऊं। ये कहते ही जेई कहने लगे कि हो सकता है कि कोई आदमी सच बोल रहा हो, आपसे सॉरी फील करूंगा। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद चर्चा में बनी हुई है। यह मामला बिजली समस्या से जुड़ा है और बिजली निगम के एक जेई का है। इसकी शिकायत लोगों ने बिजली निगम अधिकारियों को नहीं की है, जबकि यह मामला विधायक गोकुल सेतिया के पास जा पहुंचा। जानकारी के अनुसार, शहर की सरस्वती कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से बिजली की समस्या है। रात को बिजली के लंबे-लंबे कट लगते हैं और लोग परेशान हो चुके हैं। ऐसे में लोग बिजली निगम के जेई को फोन करते थे तो उनसे बदतमीजी से बात की। इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने जेई को फोन मिलाया और गलती से अवगत करवाया। विधायक- हैलो। जेई - सचिन जेई बोल रहा हूं जी। विधायक - जेई। आपके पास लोगों का फोन आता है तो उससे बदतमीजी से बात करते हो। जेई- एमएलए साहब, आपका एक दिन पहले भी फोन आया था और कहा था कि मैंने बदतमीजी नहीं की। अब ये दूसरी बार फोन उठाया है। मैंने ही उठाया है। विधायक - मेरे पास वार्ड वालों का फोन आया था और देखो, जनता को किसी से मतलब नहीं है। कोई बदतमीजी करोगे तो सहन नहीं होगा। जेई- देखो भाई, उस दिन भी मैंने फोन उठाया था और आज भी फोन उठाया है। लगता है कि आपको मैं बदतमीजी करने वाला व्यक्ति हूं। विधायक- उन्होंने कहा कि बदतमीजी की है और कहा तो आप मैं रिकॉर्डिंग मंगवाऊँ। जेई - यदि मैंने बदतमीजी की हो तो आपसे सॉरी महसूस करुंगा। आपसे माफी मांगूंगा। विधायक - मैं तो रिकॉर्डिंग मंगा लूंगा,जिसमें पता चल जाएगा। जेई - आप मंगा लिजिएगा तो आपसे सॉरी फील करूंगा। आप मंगा लिजिएगा और कोई दिक्कत नहीं। विधायक - मैं आपको न जानता तो न बात। वो चलो ठीक है। आप भी इंसान है। अगर लाइन में दिक्कत हो तो उसे ठीक कर दीजिएगा। आपके बीच में कोई बातचीत हुई है तो ये आपका व्यवहार ठीक नहीं है। वो आपको पता है। ऐसे तो उस व्यक्ति को भी मतलब नहीं,जिसका फोन आया है। उनको भी मैं जानता हूं और आप अपने व्यवहार में अंतर लाएये और आपको भी यहीं इकट्‌ठे होना बाकी है। अब आप ठीक नहीं लगते। जेई - आपने पहले भी फोन नहीं किया और कहा था कि साइट पर खड़ा हूं और साइट पर कभी किसी पर कमेंट नहीं करता। अगर कोई एक आदमी बोल रहा है तो वह कमेंट में सही हो सकता है। विधायक - इस समय मैं आपसे बहस नहीं कर सकता, उनकी समस्या है उसे सुलझा दो। वे भी तमीज से बात करेंगे और आप भी तमीज से बात करो। बात ही खत्म, अपनी लड़ाई थोड़ी है। आपको और मुझे भी यही काम करना है। जेई - कोई बात ही नहीं है, आगे से ध्यान रखूंगा। दोबारा समस्या नहीं आएगी। विधायक - मुझे भी सेवा करनी है और आपको जॉब करनी है तो काम से मतलब है और यहीं टास्क है। #sirsa #gokulsetia #mlasirsa #viral #takkrtoday #congress #JE

Sirsa, Sirsa | Jul 16, 2026

MORE NEWS

माखोसरानी गांव में किसान के नरमे की फसल पर गलत स्प्रे का छिड़काव...किसान नेता रणधीर जोधकां पहुचे मौके पर..

पुलिस को किसान ने दे रखी है शिकायत...नाथूसरी चौपटा पुलिस कर रही है मामले की जांच||

ऐसी हरकत करने वाले व्यक्ति के लिए आप क्या कहना चाहते है...

माखोसरानी गांव में किसान के नरमे की फसल पर गलत स्प्रे का छिड़काव...किसान नेता रणधीर जोधकां पहुचे मौके पर.. पुलिस को किसान ने दे रखी है शिकायत...नाथूसरी चौपटा पुलिस कर रही है मामले की जांच|| ऐसी हरकत करने वाले व्यक्ति के लिए आप क्या कहना चाहते है...

Sirsa, Sirsa | Jul 19, 2026

इन्नरव्हील क्लब सिरसा मिडटाउन का स्थापना समारोह संपन्न, 7 सेवा प्रकल्पों के साथ नए सत्र की शुरुआत
सिरसा, 19 जुलाई। इनर व्हील क्लब सिरसा मिडटाउन का स्थापना समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीपीसीसी नीता पुरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती आरती डावर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में जिला सचिव शैलजा तनेजा विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह के दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा गर्ग, सचिव श्रीमती अनीता बजाज, कोषाध्यक्ष श्रीमती रविंद्र कौर (रोज़ी), आईएसओ श्रीमती साधना जैन, एडिटर श्रीमती किरण गोयल तथा प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीमती अनुभा अरोड़ा ने भी पद की शपथ लेते हुए समाज सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पीडीसी श्रीमती अंजू डूमरा ने भी नई टीम को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
 स्थापना समारोह के अवसर पर क्लब द्वारा आठ सेवा प्रकल्पों का शुभारंभ किया गया। इनमें एक जरूरतमंद मरीज के डायलिसिस उपचार का सहयोग, व्हीलचेयर भेंट, एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान करना, 100 विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित करना, एक छात्र की वार्षिक विद्यालय फीस जमा करवाना, एक दुर्घटना पीड़ित को 10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत टिश्यू पेपर के स्थान पर सूती रूमाल के उपयोग को बढ़ावा देना प्रमुख रहे। समारोह का सफल संचालन एवं उत्कृष्ट आयोजन सुचारू फूटेला, नीता पुरी एवं शैलजा तनेजा द्वारा किया गया।

समाज सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहेगा इनर व्हील क्लब सिरसा मिडटाउन : श्रीमती आरती डावर
 अपने संबोधन में क्लब अध्यक्ष श्रीमती आरती डावर ने कहा कि इनर व्हील क्लब सिरसा मिडटाउन समाज सेवा, मानवीय मूल्यों और जनकल्याण के अपने उद्देश्य के प्रति सदैव समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य ध्येय जरूरतमंद, असहाय एवं संकटग्रस्त लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए क्लब निरंतर विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद और संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता के लिए क्लब हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में क्लब की सक्रिय भागीदारी भविष्य में भी इसी प्रकार बनी रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा भावना, आपसी सहयोग और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एक संवेदनशील, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

इन्नरव्हील क्लब सिरसा मिडटाउन का स्थापना समारोह संपन्न, 7 सेवा प्रकल्पों के साथ नए सत्र की शुरुआत सिरसा, 19 जुलाई। इनर व्हील क्लब सिरसा मिडटाउन का स्थापना समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीपीसीसी नीता पुरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती आरती डावर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में जिला सचिव शैलजा तनेजा विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह के दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा गर्ग, सचिव श्रीमती अनीता बजाज, कोषाध्यक्ष श्रीमती रविंद्र कौर (रोज़ी), आईएसओ श्रीमती साधना जैन, एडिटर श्रीमती किरण गोयल तथा प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीमती अनुभा अरोड़ा ने भी पद की शपथ लेते हुए समाज सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पीडीसी श्रीमती अंजू डूमरा ने भी नई टीम को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। स्थापना समारोह के अवसर पर क्लब द्वारा आठ सेवा प्रकल्पों का शुभारंभ किया गया। इनमें एक जरूरतमंद मरीज के डायलिसिस उपचार का सहयोग, व्हीलचेयर भेंट, एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान करना, 100 विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित करना, एक छात्र की वार्षिक विद्यालय फीस जमा करवाना, एक दुर्घटना पीड़ित को 10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत टिश्यू पेपर के स्थान पर सूती रूमाल के उपयोग को बढ़ावा देना प्रमुख रहे। समारोह का सफल संचालन एवं उत्कृष्ट आयोजन सुचारू फूटेला, नीता पुरी एवं शैलजा तनेजा द्वारा किया गया। समाज सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहेगा इनर व्हील क्लब सिरसा मिडटाउन : श्रीमती आरती डावर अपने संबोधन में क्लब अध्यक्ष श्रीमती आरती डावर ने कहा कि इनर व्हील क्लब सिरसा मिडटाउन समाज सेवा, मानवीय मूल्यों और जनकल्याण के अपने उद्देश्य के प्रति सदैव समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य ध्येय जरूरतमंद, असहाय एवं संकटग्रस्त लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए क्लब निरंतर विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद और संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता के लिए क्लब हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में क्लब की सक्रिय भागीदारी भविष्य में भी इसी प्रकार बनी रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा भावना, आपसी सहयोग और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एक संवेदनशील, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

Sirsa, Sirsa | Jul 19, 2026