धनुपरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, केंद्रीय विद्यालय निर्माण हेतु भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आरा सदर अंचल अंतर्गत धनुपरा स्थित केंद्रीय विद्यालय के लिए चिह्नित भूमि पर विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। यह अभियान आरा सदर अंचल के अंचलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न कराया गया
Arrah, Bhojpur | Jun 3, 2026