#अलीगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 3 गो-तस्कर घायल, 4 गिरफ्तार; तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण व SX4 कार बरामद,अलीगढ़ में देर रात गभाना थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम की गो-तस्करों से मुठभेड़ हो गई। सोमना नहर पुल के पास पुलिस ने संदिग्ध SX4 कार को घेरा तो आरोपियों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चार अवैध तमंचे, खोखे, जिंदा कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार तीन आरोपी सगे भाई और हिस्ट्रीशीटर हैं। वहीं अजमत पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
#Aligarh #AligarhNews #UPPolice #BreakingNews #PoliceEncounter
Koil, Aligarh | Aug 10, 2026