रीड़ी में भूखंड विवाद, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
#श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रीड़ी गांव में भूखंड पर कथित अतिक्रमण और जातिसूचक टिप्पणियां करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। परिवादी ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद विपक्षी पक्ष निर्माण कार्य करता रहा। विरोध करने पर ओमप्रकाश और गोपीराम ने अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने तथा जान से मारने की धमकी दी।
जरीए इस्तगासा शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी निकेत पारीक को सौंपी गई है।