
*थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा कूटरचना कर जमीन स्थानान्तरित करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला महोदय के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.02.2026 को वादी मुकदमा विक्रमा यादव पुत्र स्व चन्द्रिका यादव सा सहतवार, थाना सहतवार, जिला-बलिया द्वारा मा0 न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र पर माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के आदेश पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/351(3) बीएनएस बनाम लक्ष्मण यादव पुत्र स्व0 मुनारिक यादव आदि 06 नफर के पंजीकृत हुआ । साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए घटना सही होना पाते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था ।
इसी क्रम में आज दिनांक–22.06.2026 को थाना बांसडीह के उ0नि0 सूरज पटेल मय हमराहियान द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त भूलन यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी वार्ड न0- 10 थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष* को उसके घर से समय 01.05 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया है ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0-25/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/351(3) बीएनएस थाना बांसडीह जनपद बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. भूलन यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी वार्ड न0- 10 थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 सूरज पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
2. का0मुकेश प्रजापति थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
3. रि0का0 मुकेश गुप्ता थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
4.रि0का0 विवेक सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
5. रि0का0 अखिल चौबे थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
6. म0का0 हेमलता थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Jun 22, 2026