
जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा सट्टे का कारोबार करने वालों पर किये ताबड़तोड़ प्रहार।
विभिन्न तीन स्थानों से सट्टा खाईवाली करते तीन आरोपी किये गिरफ्तार, 7,010/- रुपए बरामद
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस द्वारा सट्टे का कारोबार करने वालों पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए विभिन्न तीन स्थानों से तीन आरोपियों को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथों गिरफ्तार कर, कुल 7,010/- रुपए बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
थाना गांधीनगर प्रभारी विशाल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेलवे अंडरपास के नजदीक सरेआम सट्टे की खाईवाली कर रहा है। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौका पर जाकर नवाब कॉलोनी निवासी कमल पुत्र विश्वनाथ प्रसाद को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 1,850/- रुपए बरामद किए। थाना प्रताप नगर की पुलिस टीम ने गांव कुटीपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र नानक चंद को सट्टा खाईवाली करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर 2,120/- रुपए बरामद किए। थाना शहर जगाधरी की पुलिस टीम ने अशोक विहार निवासी सतीश कुमार पुत्र विजय कुमार को सट्टा खाई वाली करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर 3,040/- रुपए बरामद किया।
आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
Haryana, India | Sep 20, 2026