शाहजहांपुर
विधानसभा चुनाव को लेकर शाहजहांपुर सदर सीट पर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। जिले के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले जयेश प्रसाद का नाम संभावित उम्मीदवारों की चर्चाओं में प्रमुखता से लिया जा रहा है। प्रसाद परिवार का क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रहा है और उनका मजबूत जनाधार माना जाता है।
हालांकि अभी तक किसी भी दल की ओर से टिकट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में जयेश प्रसाद को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। यदि उन्हें मैदान में उतारा जाता है तो शाहजहांपुर सदर सीट पर मुकाबला और अधिक रोचक हो सकता है।
वर्तमान में शाहजहांपुर सदर सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री सुरेश खन्ना का राजनीतिक प्रभाव कायम है। ऐसे में विपक्ष की ओर से किसी मजबूत चेहरे के उतरने की संभावनाओं पर भी नजर रखी जा रही है।
टिकट की अंतिम घोषणा होने के बाद ही चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।