Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख कैश, मामले में उठे सवाल; डीजीपी ने दिए जांच के आदेश तुरकौलिया। पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में करीब 25 लाख रुपये की बरामदगी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। डीजीपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 25 मई की रात तुरकौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निमुईया चौक के पास एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में बने एक गुप्त तहखाने से 24.91 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। इनमें नेपाल के बारा जिला के रामनगर निवासी प्रज्ज्वल साहनी और दीपेश कुमार यादव, आदापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी कृष्णा साहनी तथा नकरदेई थाना क्षेत्र के कटकेनवा निवासी सुभाष कुमार शामिल हैं। हालांकि, इस मामले में कार्रवाई के तीन दिन बाद, 28 मई को एफआईआर दर्ज की गई। थानाध्यक्ष सम्पत कुमार के स्वलिखित बयान पर दर्ज प्राथमिकी में छापेमारी और नकदी बरामदगी का उल्लेख किया गया है। वहीं, हिरासत में लिए गए चारों लोगों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिए जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। पुलिस ने बरामद नकदी के संबंध में आयकर विभाग को भी सूचना भेजी है, ताकि धन के स्रोत की जांच की जा सके। इस मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि वह स्वयं पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। साथ ही अपराध इकाई की टीम भी जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी। Bihar Police #DGPBIHAR

Bihar, India | Jun 26, 2026