गोपालगंज के सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन 18 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुए। उन्हें 19 से 23 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के लिए दूसरे सरकारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना गोपालगंज और बिहार के लिए सम्मान की बात है।
सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।
#Gopalganj #DrAlokKumarSuman #UNGA81 #JDU #AwaazTimes