विश्वनाथ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कुसुमटोला में नकली सोने के साथ 3 गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आसिफ अहमद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
DySP (HQ) और SI प्रकाश कोइराला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुसुमटोला स्थित भरत कुमार बोरा के किराए के मकान में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके से 3 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया:
रियाजुल इस्लाम (38 वर्ष) निवासी सोनापुर, बिहपुरिया, लखीमपुर।
जहीर हक तालुकदार (33 वर्ष) निवासी दौलतपुर, लखीमपुर। अब्दुल जलील (37 वर्ष) निवासी ओदालगुड़ी।
इनके कब्जे से लगभग 5 किलो वजनी 3 संदिग्ध नकली सोने की वस्तुएं बरामद की गई हैं, जिसमें एक नाव के आकार की और दो कलश / घटी के आकार की हैं। पुलिस ने सभी वस्तुओं को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।