छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। 15 दिनों के एकांतवास के बाद जब भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकले, तो दर्शन के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आकाशवाणी चौक से लेकर महामाया चौक तक हर तरफ उत्सव सा माहौल था और पूरा शहर 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गूंज उठा।
इस पावन अवसर पर ओडिशा से आए पंडित शंभूनाथ पंडा ने विशेष महाआरती संपन्न कराई, जिसने माहौल को और भी दिव्य बना दिया। जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप, मनमोहक झांकियों और भजन-कीर्तन के बीच प्रशासन व समिति के पुख्ता इंतजामों से यह भव्य यात्रा शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संपन्न हुई।
#Ambikapur #RathYatra #JaiJagannath #SurgujaNews #OdishaToAmbikapur #FestivalsOfIndia #Devotion #JagannathRathYatra #FatafatNews