
MLA अर्जुन चौटाला के बयान पर दिग्विजय बोले:हम देवीलाल की चौथी पीढ़ी, गाली नहीं देनी चाहिए, ऐसी बात कभी अजय-अभय ने नहीं कही.....
इनेलो के रानियां विधायक अर्जुन चौटाला एवं रोहतक DC राजपुरोहित के बीच हुए विवाद पर JJP के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने अर्जुन चौटाला को अपना छोटा भाई बताते हुए इसकी निंदा की है। मीडिया को दिए बयान में कहा उन्होंने कहा कि हम चौ. देवीलाल की चौथी पीढ़ी हैं। कभी अजय सिंह व अभय सिंह ने ओछी बात नहीं की तो हम इस जिम्मेदारी को और आगे बढ़ाना है। ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ऐसा है कि ब्यूरोक्रेसी तो हावी है ही। ये पुलिस वाले भी गुंडागर्दी करते हैं। जो कि नहीं करनी चाहिए। अर्जुन भी मेरा छोटा भाई है, उनकी जुबान पर कंट्रोल होना चाहिए, गाली नहीं देनी चाहिए थी। आप चौ. देवीलाल के परपोते हो। देवीलाल ने बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ी। मगर अपने मुंह से कभी ओछी बात नहीं की। यह बयान उन्होंने जींद-जुलाना दौरे के दौरान बुधवार को दिया।
दिग्विजय बोले- मां-बहन की गाली देना, ठीक नहीं
दिग्विजय बोले कि चौटाला साहब ने भी कभी ओछी बात नहीं की। मेरे पिता अजय सिंह ने भी गलत बात नहीं कही। जहां तक मुझे ज्ञात है शायद मेरे चाचा अभय सिंह ने भी नहीं कही होगी। अब हम चौथी पीढ़ी में आ गए हैं तो उस जिम्मेदारी को हमें और ज्यादा बढ़ाना है। जमाना सोशल मीडिया का है और हर आदमी के हाथ में कैमरे हैं। इसलिए मुंह से गाली नहीं देनी चाहिए।
अब वो बात जो थी, पुलिस वालों की और उनकी बीच की थी। मगर उसके मुंह से निकली हुई गाली तो मामला बदल गया। उन्हें बस कहने का मौके मिल गया। प्रोटोकॉल का भी ये मतलब नहीं कि आप गाली दो। मान लिया प्रोटोकॉल में विधायक हैं और विधायक की ताकत बड़ी होती है। मगर मुंह से औछी बात कहना और किसी का मां-बहन की गाली देना सही बात नहीं।
#inld #takkartoday #sirsa #dusyantchautala #jjp #bjp
#breakingnews #INLDparty #JJPparty #congress #viral
Sirsa, Sirsa | Jun 4, 2026