वापस लौटे!, देहरादून में घुसे निहंग सिख बातचीत के बाद माने, पोंटा साहिब की तरफ भेजा
गुरुवार को देहरादून में घुसे निहंग बातचीत के बाद पांवटा साहिब लौट गए है। दरअसल कल रात को कुछ निहंग श्रद्धालु पोंटा साहिब और अन्य मार्गो से देहरादून पहुंचे। जिनके साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा बातचीत की गई। बातचीत के बाद उन सभी को वापस पोंटा साहिब हिमाचल की तरफ भेजा गया।
मालूम हो कि चमोली के कर्णप्रयाग में निहंगों की स्थानीय लोगों के साथ झड़प हो गई थी।
विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट पर चला गया था। कई निहंगों ने इस दौरान स्थानिय लोगों पर तलवार से वार भी किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर निहंगों को गिरफ्तार किया था। इसी से नाराज निहंगों ने 25 जून को उत्तराखंड कूच करने का फैसला किया था।