मुजफ्फरपुर की बेटी जया का कमाल! तीन प्रयास, तीन सफलताएं; अब बनीं DSP
मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक की रहने वाली जया ने मेहनत और लगन की मिसाल पेश करते हुए BPSC के तीनों प्रयासों में सफलता हासिल की। पहले प्रयास में रेवेन्यू ऑफिसर, दूसरे में ADDC और अब तीसरे प्रयास में DSP बनकर जिले का नाम रोशन किया है। एक किराना दुकानदार की बेटी की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
#BPSC2026 #DSPJaya #MuzaffarpurPride