☑️छात्रावास में स्वच्छता, पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र संपन्न
☑️ जनजातीय कार्य विभाग उमरिया द्वारा संचालित राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास उमरिया में छात्रों को स्वच्छता, पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किशोर स्वास्थ्य परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।
सहायक आयुक्त डॉ. पूजा द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल के निर्देशन में आयोजित सत्र में किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता राकेश चौधरी, चंदिया द्वारा छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उचित परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान छात्रावास में उपस्थित 84 छात्रों के बॉडी मास