फरीदाबाद के BK अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एक मासूम बच्चा टुकुर-टुकुर गेट की तरफ देखता रहा। कल वह अपनी मां लक्ष्मी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मां की मौत हो गई।
मासूम को इस दर्दनाक सच्चाई से अनजान रखा गया। अस्पताल स्टाफ ने उसे टॉफी, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक दी। बच्चा बार-बार यही कहता रहा कि “मम्मी को ऊपर इलाज के लिए ले गए हैं... मामा जी मेरे लिए चॉकलेट लेकर आ रहे हैं।”
लेकिन जब उसे धीरे-धीरे मां के दुनिया से चले जाने का एहसास हुआ, तो मासूम फूट-फूटकर रो पड़ा।
बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता करीब दो साल पहले ही मां को छोड़कर चले गए थे। अब इस मासूम के सिर से मां का साया भी उठ गया।
जिस उम्र में बच्चे को मां की गोद और पिता का सहारा चाहिए, उस उम्र में यह मासूम जिंदगी के सबसे बड़े दर्द से गुजर रहा है।
ईश्वर इस बच्चे को हिम्मत दे और उसके जीवन में अब कभी कोई ऐसा दुख न आए।
#lakshyaindianews