#नई टिहरी के #नीरज कठैत बने #नायब तहसीलदार
#नई टिहरी। नई टिहरी निवासी #नीरज कठैत का चयन #नायब तहसीलदार' के पद पर हुआ है।। #नीरज कठैत की प्रारंभिक शिक्षा #ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी व #केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी से हुई। उच्च शिक्षा M.Sc.(Chemistry ) राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी से हुई,B.Ed.की परीक्षा देहरादून से तथा D.Pharama हरिद्वार से उत्तीर्ण की। वर्ष 2019 में कैट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् I.I.T. रूड़की व C.S.I.R. में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर कार्य किया। #वर्तमान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड काशीपुर में कार्यरत हैं। #नीरज कठैत ने पहले ही प्रयास में यह सफ़लता प्राप्त की। #नीरज कठैत मूलरूप से ग्राम- घणजी, पट्टी-बडियारगढ़ (कीर्तिनगर) टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी हैं।
#नीरज के पिता #डॉ.विक्रम सिंह कठैत ऑल सेन्ट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी में प्रवक्ता पद पर कार्यरत है व माता श्रीमती रुक्मणी कठैत ग्रहणी हैं।।