13 अगस्त से एसबीआई आरसेटी में मोमबत्ती, अगरबत्ती व धूपबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण
----------
ग्रामीण युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एसबीआई आरसेटी, नौगांव द्वारा 13 से 24 अगस्त 2026 तक सजावटी मोमबत्ती, अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के छतरपुर जिले के ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियाँ भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं बैंक ऋण संबंधी जानकारी दी जाएगी तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, दो फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ एसबीआई आरसेटी, नवोदय विद्यालय के पास, नौगांव में पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9424970039 एवं 9926201837 पर संपर्क किया जा सकता है।
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur