जोधपुर पश्चिम के आबकारी निरीक्षक मनरूपा राम चौधरी APO, मुख्यालय उदयपुर किया गया
जोधपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक कारणों से जोधपुर पश्चिम में कार्यरत आबकारी निरीक्षक मनरूपा राम चौधरी को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में रख दिया है। जारी आदेश के अनुसार चौधरी का मुख्यालय प्रधान कार्यालय उदयपुर निर्धारित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि मनरूपा राम चौधरी आगामी पदस्थापन आदेश जारी होने तक प्रधान कार्यालय उदयपुर में उपस्थित रहेंगे। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत लिया गया निर्णय बताया जा रहा है। फिलहाल उनके स्थान पर नई नियुक्ति को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
#आबकारी #apoorder #rajasthan #jodhpur