नौनिहालों के सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ा कदम
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में पाटन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
📍 सोनपुर, करेला एवं केसरा में कुल 28.38 लाख रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
सोनपुर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपये
करेला एवं केसरा में नवीन आंगनबाड़ी भवनों के लिए प्रत्येक 11.69 लाख रुपये की स्वीकृति
इन निर्माण कार्यों से बच्चों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं देखभाल से जुड़ी गतिविधियों का संचालन और बेहतर ढंग से हो सकेगा।
साथ ही निर्माण कार्यों से स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अधोसंरचना को भी मजबूती मिलेगी।
बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, पोषण और बेहतर भविष्य के लिए जिला प्रशासन दुर्ग निरंतर प्रतिबद्ध है।
#Durg #Patan #A