मंडियों में धान की खरीद शुरू करवाने के लिए राईस मिलरों की मांग पूरी कर सरकार: अरविन्द शर्मा..
फतेहाबाद की मंडियों में धान की फसल आना शुरू हो चुकी है। पूरी मंडी धान की फसल ने अटी पड़ी है, लेकिन दूसरी ओर राईस मिलरों द्वारा अभी तक धान की खरीद शुरू ना करने के चलते मंडियों में किसान अपनी फसलों को लेकर परेशान हो रहे है। यह बात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अरविन्द शर्मा ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि धान की फसल खरीदने वाले राईस मिलर अपनी मांगों को लेकर अभी धान खरीदने से रुके हुए। राईस मिलरों को इंतजार है कि सरकार उनकी बात सुनें तथा उनकी मांगों को पूरा किया जाए। एक ओर सरकार राईस मिलरों को भी परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर मंडियों में किसान ओर आढ़ती भी परेशान हो रहे हैं। इसलिए सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द राईस मिलरों की मांगों पर संज्ञान लेते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करे ताकि मंडियों में धान की खरीद शुरू हो सके।
#congress