ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेनाओं द्वारा एक तेल टैंकर को निशाना बनाए जाने की दु:खद घटना में नादौन विधानसभा क्षेत्र के सिमला दा ग्रां के 23 वर्षीय युवा आदित्य शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस कठिन समय में हम सभी परिवार के साथ खड़े हैं और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।