होटल में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, राहुल दांगी पद से हटाए गए, पार्टी से निष्कासित
गुना। जिले के बीनागंज स्थित होटल राज पैलेस में पुलिस की कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
दरअसल, शनिवार को पुलिस ने होटल राज पैलेस में छापेमारी कर तीन युवकों को तीन युवतियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा था। इनमें राहुल दांगी के शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने होटल मैनेजर समेत अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की। युवतियों की ओर से शिकायत नहीं मिलने पर आरोपियों को तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। वहीं, राहुल दांगी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।
#GunaNews #Congress #JituPatwari #MadhyaPradesh #RahulDangi