
7 ग्राम चिट्टा बरामद,शिमला में स्पेशल सेल की कार्रवाई,
जिला शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 12 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर आईएसबीटी क्रॉसिंग के समीप टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका।
स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रजत नेगी (27) पुत्र सुरत राम, निवासी चिड़गांव, जिला शिमला (हाल निवासी लक्कड़ बाजार, शिमला) के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 141/2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Shimla #SpecialCell #Chitta #Heroin #NDPSAct #HimachalPolice #BreakingNews