
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक दिन पहले (7 अगस्त) मध्यप्रदेश BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा से सांसद वीडी शर्मा ने PM मोदी से मुलाकात की तस्वीरें साझा की थीं। इनमें PM मोदी के साथ टेबल पर हुई One-to-One मुलाकात की तस्वीरों की चर्चा मप्र में खूब रही थी।
अब 8 अगस्त को राघव चड्ढा ने भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। खास बात यह है कि राघव चड्ढा की पोस्ट में भी #PM मोदी के साथ One-to-One बातचीत की तस्वीर सामने आई है। लगातार दो दिनों में सामने आई इन तस्वीरों ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
इन मुलाकातों को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या मोदी मंत्रिमंडल में जल्द कोई बड़ा बदलाव होने वाला है? क्या BJP कुछ नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है? और क्या राघव चड्ढा की PM मोदी से यह मुलाकात किसी बड़ी राजनीतिक भूमिका का संकेत है? हालांकि, इन अटकलों पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल इतना जरूर है कि #VDSharma और #RaghavChadha —दोनों की PM मोदी के साथ One-to-One तस्वीरों ने सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है। अब इन मुलाकातों के पीछे की वजह और आने वाले दिनों में सामने आने वाले राजनीतिक फैसलों पर सभी की नजरें टिकी हैं।
#breakingnewswala #ModiMantrimandal #NarendraModi
Indore, Indore | Aug 8, 2026