#अलीगढ़_मुस्लिम_विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. गौसिया बशरी को आईआईटी कानपुर की पहल SATHEE (सेल्फ-असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम्स) प्लेटफॉर्म ने प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया है। उन्हें CUET-PG अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी माध्यम में बॉटनी विषय की रिकॉर्डेड लेक्चर श्रृंखला और शैक्षणिक सामग्री तैयार करने के लिए सम्मानित किया गया। SATHEE टीम ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराने में उनके योगदान की सराहना की। SATHEE प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है।
#AMU #IITKanpur #SATHEE #CUETPG #DigitalEducation