
#महाविद्यालय पोखरी का #स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया #हुए कई कार्यक्रम
#गजा। #शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय #पोखरी क्वीली का महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य, प्राध्यापकगण, अतिथिगण,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
#समारोह को संबोधित करते हुए #प्राचार्य ने महाविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल उच्च शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं सामाजिक चेतना के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम समारोहक प्रो डीपी सिंह ने कहा कि ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में महाविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महाविद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करने में भी योगदान दिया है।
#मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य #जोत सिंह असवाल ने महाविद्यालय की स्थापना एवं क्षेत्र में उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में स्थित महाविद्यालय स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वन विभाग से आये अतिथि श्री बलवीर पंवार एवं श्री हितेंद्र नयाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी महाविद्यालय स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी।
#कार्यक्रम का संचालन #डॉ बंदना सेमवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,गायन एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हस्तशिल्प / क्राफ्ट प्रतियोगिता में कोमल सेमेल्टी को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक समिति संयोजक डॉ गणेश भागवत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो डीपी सिंह, डॉ गणेश भागवत, डॉ नीमा भेतवाल, डॉ मुकेश सेमवाल, डॉ बंदना सेमवाल, श्री अजय तिवारी, श्री अंकित कुमार, श्रीमती रेखा नेगी, श्रीमती सुनीता देवी, दिवान सिंह,श्री मूर्तिलाल, श्री नरेश सहित निकिता, कंचन,कनिका, सोनम, संजना,किरन,साक्षी,मंजू आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।