मऊ में साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए यूपीआई के माध्यम से ठगी गई कुल 65 हजार 256 रुपये की धनराशि वापस कराई है।
पुलिस के मुताबिक, थाना दक्षिणटोला क्षेत्र की पीड़िता गजाला परवीन के खाते से फ्रॉड की गई 20 हजार 812 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। वहीं सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पीड़ित रामचन्द्र यादव के 44 हजार 444 रुपये वापस कराए गए।
साइबर पुलिस टीम ने MRM पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए यह रकम पीड़ितों को वापस कराई। पुलिस अधीक्षक मऊ ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब और OTP साझा करने से बचें।