Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

3 जून से 8 जून तक कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना आज 3 जून के दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। सबसे पहले उत्तर एवं पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, खाजूवाला, रावला, घड़साना, #अनूपगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है। कई स्थानों पर तेज आंधी, तूफान, गर्जन-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसका मुख्य कारण नया पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर से लगातार पहुंच रही नमी वाली हवाएं तथा राजस्थान के ऊपर बन रहा सरकुलेशन सिस्टम है, जिससे वातावरण में घर्षण बढ़ेगा और बादलों का तेजी से विकास होगा। विशेष रूप से बीकानेर संभाग आज सबसे अधिक प्रभावित हो सकता है। बीकानेर, लूणकरणसर, डूंगरगढ़, रावला, घड़साना, अनूपगढ़, गंगानगर, सूरतगढ़ तथा पंजाब और हरियाणा से सटे क्षेत्रों में बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। वहीं चूरू, सीकर, शेखावाटी क्षेत्र, नागौर, डीडवाना और कुचामन तक देर रात तक मौसम सक्रिय बना रह सकता है।

Anupgarh, Ganganagar | Jun 3, 2026

MORE NEWS