#पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, #रामनगर के
शोधार्थी #हनी कुमार को #पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है।
उन्हें #समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मीना शर्मा के शोध निर्देशन में यह उपाधि प्राप्त हुई है।
#शोधार्थी हनी कुमार का शोध विषय- "अनुसूचित जाति की महिलाएं एवं परिवर्तन (विकासखंड काशीपुर के विशेष संदर्भ में) था।
#महाविद्यालय के प्राचार्य #प्रोफेसर एम सी पाण्डे ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियाँ संस्थान की अकादमिक प्रतिष्ठा को बढ़ाती हैं।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
#Ramnagar #uttarakhand #nainital