दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिलाधिकारी महोदया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के द्वारा दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण।
दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी महोदया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
भागलपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि दुर्गा पूजा पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएँ तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
Bihar Police
#BhagalpurPolice
#HainTaiyarHum
#वरीय_पुलिस_अधीक्षक
Bhagalpur District Administration
Home Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna Rural, Patna | Oct 13, 2026