भाजपा मुजफ्फरपुर की संगठनात्मक बैठक संपन्न, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल स्मरण दिवस का आयोजन
मुजफ्फरपुर। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
🔹 23 जून को जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।
🔹 25 जून को आरडीएस कॉलेज के श्रीकृष्ण बाबू सभागार में आपातकाल के काले अध्याय का स्मरण दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा।
बैठक में जिला महामंत्री, पदाधिकारी और कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
#TirhutNews #Muzaffarpur #BJP #BiharNews
Bihar, India | Jun 22, 2026