ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें गैस रोकने पहुंचे एक मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गैस पर काबू पाया काबू, जबकि कई लोगों ने चक्कर आने और जलन की शिकायत प्रशासन से की है।