#स्वरोजगार के क्षेत्र में अपने हुनर से एक #नई पहचान बना रही #हटवाल गांव की #अंजली
#थत्यूड/सकलाना: सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत #हटवाल गांव की रहने वाली #अंजली हटवाल स्वरोजगार के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रही है। वह हस्तशिल्प हाथों से बुनाई करके राखी हैंड बैग, स्वाटर की चैन आदि विभिन्न प्रकार के सामग्री बनाती है और बिना किसी सरकारी संस्थाओं व एनजीओ से जुड़े खुद के दम पर अपने हुनर से स्वरोजगार कर रही है।
#अंजली ने बताया कि उसने यह सब चीज यूट्यूब से सीखकर बनाई है, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। फिलहाल वह इस काम को अकेली कर रही है और भविष्य में अन्य को भी जोड़ने का प्रयास करेगी। #सामाजिक कार्यकर्ता #अनिल हटवाल ने कहा कि पहाड़ों के गांव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। #अंजली आज युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, खासकर गांव में रहने वाली महिला और लड़कियों के लिए जो घर के काम के साथ साथ स्वरोजगार भी चुने।