किशनगंज में 65वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
#किशनगंज: खेल और उत्साह का एक नया अध्याय आज किशनगंज में शुरू हुआ। जिले में 65वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का अत्यंत भव्य और गरिमामय माहौल में शुभारंभ किया गया। इस भव्य खेल महाकुंभ का आधिकारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवीन कुमार और डीआईजी, बीएसएफ, किशनगंज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता के पहले ही दिन राज्यभर से आए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन दिवस पर ही *l20 से अधिक टीमों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरा खेल मैदान दर्शकों और खेल प्रेमियों की तालियों से गूंज उठा। टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन मैच मुजफ्फरपुर और सारण की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर उत्कृष्ट कौशल और कड़ा मुकाबला पेश किया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमुदाय और अतिथि बेहद प्रभावित हुए।
#football #FIFA #kishanganjbihar #bihar #Patna #trendingvideo