
सिरसा में भीषण गर्मी में बिजली कटों ने बढ़ाई मुश्किलें:रातभर रही गुल, ग्रामीणों में भारी रोष; सैलजा ने सरकार को लिखा पत्र....
सिरसा के कालांवाली क्षेत्र के कई गांवों में लगातार बिजली कटों ने लोगों के पसीनें छूटा दिए हैं। इस भीषण गर्मी में बिना लाइट लोगों का रात्रि में सोना मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को गर्मी में बुरा हाल हो गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया है। गांव सिंघपुरा, धर्मपुरा, दादू और केवल सहित आसपास के अनेक गांवों में घंटों बिजली गुल रहने और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।
इस बारे में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने भी सरकार को पत्र लिखकर कालांवाली में बिजली समस्या का हल करने की मांग की है। स्थानीय विधायक शीशपाल कहरवाला ने भी बिजली निगम एसई से मुलाकात की है और बिजली कटों की समस्या पर काफी देर चर्चा की। इसके बाद मांग पत्र सौंपा, जिसमें समाधान करने को कहा है। उनके साथ कालांवाली नगर पालिक चेयरमैन महेश झोरड़ और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ग्रामीण ने कहा कि इन बेवजह बिजली के कटों के कारण लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस भयंकर गर्मी में घरों में रखे बैटरी-इनवर्टर भी डाउन हो गए हैं और कोई विकल्प नहीं बचा। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय भी लंबे बिजली कट लगने से लोगों की नींद हराम हो गई है और उमस भरी गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
#sirsa #breaking #takkartoday #viral #haryana #canal #nahar #breaking
Sirsa, Sirsa | Jul 16, 2026