झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती को लेकर देश भर में चर्चित है। हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़, कल-कल करती नदियां, पानी से लबालब भरे डैम और जंगलों के बीच रेल लाइन और फोरलेन सड़कों का एरियल व्यू देखते ही बनता है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी झारखंड की प्राकृतिक और नैसर्गिक सुंदरता से प्रभावित हो उठे हैं। उन्होंने झारखंड के हरे-भरे जंगलों को चीरती और पहाड़ों की सुरंगों से निकलती नारंगी रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रेल मंत्री की ओर से शेयर किए गए वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस वीडियो को पसंद किया है। उन्होंने रेल मंत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- ब्यूटी। इस वीडियो को ड्रोन से शूट किया गया है। हालांकि इस वीडियो को रेल मंत्री ने पिछले महीने 23 अगस्त को भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया था।
Namkum, Ranchi | Sep 20, 2026